झारखंडब्रेकिंग

पलामू में दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

Share
Share
Spread the love

पलामू : लातेहार की रहने वाली दो लड़कियों के साथ पलामू में रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। एक आरोपी मिन्हाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी शेर मोहम्मद की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई हैं। वहीं दोनों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं। 19 वर्षीय युवती की मुलाकात दो साल पहले सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर निवासी मिनहाज अंसारी (30) से हुई थी। 18 वर्षीय युवती का आरोपी शमशेर पाटन के पांडेपुरा का रहने वाला है। वह पीड़िता का रिश्तेदार है।

12 फरवरी को मिनहाज अंसारी मोटरसाइकिल से दोनों युवतियों को बैरिया स्थित बंटी लॉज ले गया। वहां मिनहाज और शमशेर ने अलग-अलग कमरों में ले जाकर दोनों से दुष्कर्म  किया। लॉज में परिजनों ने आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद 16, 18 और 19 फरवरी को शादी के लिए पंचायत बैठी। आरोपियों के परिवार ने दो महीने बाद शादी की सहमति दी। लेकिन बाद में 10 लाख रुपए और बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में मांगी। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। दोनों युवतियों ने शहर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

Spread the loveरांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर...

झारखंडब्रेकिंग

बीती रात घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी

Spread the loveपलामू : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामारा...

झारखंडब्रेकिंग

ट्रेनिंग ऑर्डर नहीं मानने पर दस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है

Spread the loveRanchi/Chaibasa : ट्रेनिंग ऑर्डर नहीं मानने पर दस जवानों को...

झारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़, रांची स्थित हेसल, सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का चौथे दिन

Spread the loveरांची : पिस्का मोड़, रांची स्थित हेसल,निकट जतरा मैदान नॉर्थ,...