Crime

*रामगढ़ में बनाई जा रही नकली नेल पॉलिश संस्थान में,ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, फैक्ट्री सील कर प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया की जा रही*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़ के साथ आरीफ कुरैशी

रामगढ़ क्षेत्र में ड्रग विभाग ने चलाई छापेमारी अभियान। आपने महानगरों में कॉस्मेटिक्स के नकली उत्पाद के निर्माण की कहानी तो सुनी होगी ऐसा ही मामला रामगढ़ क्षेत्र में आज सामने आया जहां कॉस्मेटिक्स के नकली उत्पाद का निर्माण देखने को मिला। आज मंगलवार की शाम इस बात का खुलासा तब हुआ जब इंस्पेक्टर राजीव कुमार एक्का के नेतृत्व में शहर के विकास नगर के गोशाला इलाके में छापेमारी की गई।

एंसीएन्ट कॉस्मेटिक इंटरप्राइजेज में ड्रग इंस्पेक्टर राजीव कुमार एक्का के नेतृत्व में रामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर गौशाला रोहित अग्रवाल के फैक्ट्री में छापेमारी की गई । इस दौरान कहीं नकली सामग्री जप्त की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छापेमारी में भारी मात्रा में नकली नेल पॉलिश बनाने वाले सामान को ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने जब्त किया। साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया और सैंपल को लैब में टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि धड़ल्ले से नकली और मिलावटी कॉस्मेटिक सामान रामगढ़ जिले के पॉश इलाके विकासनगर गौशाला में बनाये जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस के कॉस्मेटिक आइटम बनाने वाले एंसीएन्ट कॉस्मेटिक इंटरप्राइजेज में नकली कॉस्मेटिक बनाने के सामानों को जप्त किया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर गौशाला रोहित अग्रवाल के द्वारा अपने ही मकान में उक्त फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी टीम में रांची सहित कई जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर की टीम मौजूद रहे। टीम ने एक-एक कर सभी प्रकार के बिना लाइसेंस वाले सामानों को जब्त किया और सैंपल को सील कर लैब टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। यही नहीं टीम द्वारा फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है। लैब टेस्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...