झारखंडब्रेकिंग

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, टाटा एआईजी पर हर दिन दो लाख रुपये का जुर्माना

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने में लापरवाही बरतने पर राज्य सरकार ने बीमा कंपनी टाटा एआईजी पर रोजाना दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। यह जुर्माना 16 अप्रैल से प्रभावी है। सरकार ने यह कदम तब उठाया जब कंपनी ने 15 अप्रैल की समयसीमा तक बड़े और प्रमुख निजी अस्पतालों को अपनी सूची में शामिल नहीं किया। राज्य के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी को निर्देश दिया है कि वह बीमा कंपनी से जुर्माने की राशि वसूले। सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक अबु इमरान ने जानकारी दी कि कंपनी को शोकॉज नोटिस भी भेजा गया है।

राज्य सरकार ने 1 मार्च से अपने 1.62 लाख कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है, जिसके तहत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज और गंभीर मामलों में 10 लाख रुपये तक की सुविधा दी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर कॉरपस फंड और एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, कर्मचारियों ने शिकायत की कि मेदांता, अपोलो, मेडिका, सेंटेविटा, मैक्स और नारायणा जैसे बड़े और भरोसेमंद अस्पतालों में अभी भी कैशलेस सुविधा नहीं मिल रही है क्योंकि ये अस्पताल बीमा कंपनी की पैनल सूची में शामिल नहीं हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts

Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...