झारखंडब्रेकिंग

गुमला जिले में भीषण सड़क हादसा, 3 युवाओं की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका चौक के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर इमानुएल कोंगाड़ी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को रात में ही सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में युवकों की बहन की शादी चंदाली गांव में हुई थी। उनके माता-पिता ने कुछ सामान पहुंचाने के लिए तीनों बेटों को चंदाली भेजा था। रात को बहन के घर खाना खाने के बाद युवकों ने घर लौटने की इच्छा जताई, हालांकि बहन के ससुराल पक्ष ने रात में सफर न करने की सलाह दी थी। बावजूद इसके, तीनों युवक बाइक से घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में खरका चौक के पास एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश कर रही है। मृतकों की पहचान चेगरी गांव के शिवचरण उरांव और अरंगी झरिया टोली के रोहित उरांव व सतीश उरांव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र मात्र 18 वर्ष थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में आगामी दुर्गापूजा...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

PVUNL ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया 12वाँ स्थापना दिवस

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...