झारखंडब्रेकिंग

प्रेमी ने युवती का प्राइवेट वीडियो किया लीक, ससुराल वालों ने तोड़ी शादी

Share
Share
Khabar365news

देवघर : झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ गंभीर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने प्रेम का झांसा देकर न केवल निजी क्षणों की वीडियो रिकॉर्ड की, बल्कि बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। युवती ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ देवघर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, युवक ने पहले शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीता और फिर उसका वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया। कुछ समय बाद जब युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय हुई, तो आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर वीडियो अपलोड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद युवती और उसका परिवार गहरे सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार, जिस परिवार में युवती की शादी तय हुई थी, उन्होंने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है और परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि आरोपी का उद्देश्य केवल बदनाम करना नहीं था, बल्कि उसकी शादी तोड़ना और समाज में छवि को नुकसान पहुंचाना भी था। फिलहाल, साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट व वायरल वीडियो से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, जिलों में बढ़ी निगरानी

Khabar365newsरांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में 11 अभ्यर्थियों पर आरोप, पैसे देकर सफलता का दावा

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान...