झारखंडब्रेकिंग

विधायक पूर्णिमा साहू ने DC और आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा पत्र, नदी घाटों पर 24 घंटे गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदी घाटों, डैमों एवं तालाबों पर 24 घंटे-सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य को लेकर एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ टीम की तत्पर व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में उल्लेख किया कि हाल ही में भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से दुखद मृत्यु हो गयी। इस हृदयविदारक घटना के उपरांत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कई बार संपर्क किया गया। लेकिन, न तो प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध हो सके, न ही एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम समय पर पहुंच सकी। अपेक्षित सहयोग ना मिलने पर अंततः स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।  उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उनके क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी पर मानगो छठ घाट, पाण्डेय घाट, सुवर्णरेखा घाट, बाबूडीह घाट, भोजपुर घाट, डोंगा घाट, जिला स्कूल घाट जैसे प्रमुख घाटों के अलावा हुडको डैम और कई तालाब हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थलों पर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नितांत आवश्यक है। 

विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन से तत्काल चार प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें सभी नदी घाटों, डैमों और तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की चौबीस घंटे-सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने, आपात स्थिति में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ अथवा अन्य सक्षम टीम को तत्पर रखने, सभी जल स्रोतों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाने जिससे लोग गहरे जल में जाने से बचें एवं जोखिमपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी हेतु संसाधनों की व्यवस्था जैसी मांग शामिल हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...