Hazaribagh

संविधान बचाओ रैली होगी ऐतिहासिक , हर घर को अभियान से जोड़ेगी पार्टी _सुरजीत नागवाला।

Share
Share
Khabar365news


पहलगाम में हुए आंतकी हमला की हम पुरजोर निंदा करते है। और केन्द्र सरकार से आग्रह करते है। कि आतंकियों पर कारवाई किया जाए।

केन्द्र सरकार के द्वारा जो कांग्रेस और हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के दबाव में आ कर जातीय जगगणना कराने का निर्णय लिया है उसके लिए आदरणीय नेता राहुल गांधी जी को धन्यावाद देते है। और केन्द्र सरकार से आग्रह करते है कि निश्चित समयावअधि निर्धारित कर उसे ससमय पुरा किया जाए।

देश में जिस तरह से सविधान को तार-तार किया जा रहा है. केन्द्रीय जाँच एजेन्सी का दुरूपयोग किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाया जा रहा है। इसके विरोध में आगामी 6 मई को कांग्रेस पार्टी के द्वारा राँची के पुराना विधानसभा ध्रुवा मैदान में सविधान बचाओं रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकाअर्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव संगठ्न के०सी० वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, ओ०बी०सी० के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिल जयहिन्द समेत झारखण्ड प्रभारी के० राजु समेत कांग्रेस पार्टी के विभिन्न मोर्चा के बड़े नेता शिरकत करेगें।

यह रैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी इसमे पुरे राज्य से 50,000 से अधिक जातिय जनगणना को सर्मथन देने वाले, नेता कार्यकर्त्ता समेत आमजन उपस्थित रहेगें। यहा से संकल्प लेकर सविधान को बचाने को लेकर अपने अपने जिलों में 10 मई तक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बताने का काम करेंगें। वही 11 से 17 मई तक विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा वही 20 से 30 मई तक घर घर जन संपर्क अभियान चला कर आम लोंगो को संविधान बचाने हेतू जागरूक किया जायेगा।

केन्द्र सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, देश की सीमायें असुरक्षीत है। सरकार के नेता सरकारी सम्पती को बेच कर अडानी और अम्बानी को लाभ दिलाने में लगें है।

छतिसगढ़ के एक भाजपा नेता जो उडिसा से भ्रमण कर वापस झारखण्डना आए है। वे.. बार-बार झारखण्ड में हो रहे घुसपैठ को मुदा बनाते रहते है कांग्रेस पार्टी उनसे जानना चाहती है कि झारखण्ड का कोई सीमा बांग्लादेश से सटा हुआ नहीं है तो यहां हो रहे घुसपैठ के लिए कया वे देश से गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग करेगें।

नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबु लाल मराण्डी और हाल फिलहाल में भाजपा में गए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झारखण्ड के लोगों को लगातार धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे है। भाजपा के मानसीक रूप से विकलांग सांसद बोलते हैं कि देश की उच्चतम न्यायालय भारत में गृह युद्ध करवाने की बात कर रहा है जो माननीय उच्चत्तम न्यायालय का अवमानना है। यह कि बाते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के शह पर कहा जा रहा है, आज केन्द्र सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है।

कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी के द्वारा कही जा रही एक एक बात सत्य हो रही है। और इन्हे मुहं की खानी पड़ी।

6 मई के सविधान बचाओं रैली मे पुरे राज्य भर से कांग्रेस ओ०बी०सी० मोर्चा के हजारों लोग शिकरत करेंगें। इस प्रेस वार्ता को कांग्रेस ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने संबोधित किया इनके साथ वरिय उपाध्यक्ष ओम प्रकार गोप, वरिष्ट कांग्रेस नेता अशोक देव धीरज सिंह जिला अध्यक्ष दिपक कुमार गुप्ता है।
ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रकाश कुमार जिला उपाध्यक्ष सह-प्रवक्ता निसार खान इंटक के जिला अध्यक्ष कजरू साव आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...