झारखंडब्रेकिंग

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर खुद पति ने कर ली आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना के जुड़ीपहाड़ी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार की है। गांव वालों का कहना है कि मृतक शिवचरण गोप (45) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उर्मिला गोप को इलाज के लिये रांची के रिम्स मे भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार उर्मिला गोप को सोई हुई थी इसी दौरान पति ने चापड़ से सिर पर प्रहार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस बीच उसी कमरे में सोये बेटे बबलू गोप ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, पर शिवचरण गोप ने उसपर भी हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो जाने की आशंका से शिवचरण घर के दूसरे कमरे में घुस गया और गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल उर्मिला गोप के परिजन इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर ले गये, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिम्स रांची रेफर किया गया। कोवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव के जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया है। शिवचरण गोप को एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...