Home देश गोवा के मंदिर में जात्रा उत्सव को दौरान भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत 
देशब्रेकिंग

गोवा के मंदिर में जात्रा उत्सव को दौरान भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत 

Share
Share

गोवा के उत्तरी जिले में स्थित शिरगांव के श्री लैराई देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक ‘जात्रा’ उत्सव के दौरान एक बेहद दुखद हादसा हो गया, जिसमें भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार तड़के उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमा थे और आयोजन अपने चरम पर था। बताया जा रहा है कि गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज बम्बोलिम और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ कैसे शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भीड़ के अत्यधिक दबाव और अव्यवस्थित स्थिति के चलते यह त्रासदी हुई।

घटना की सूचना मिलने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि कुल 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई गई है। 4 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कदम उठाए हैं और 108 एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट कर मौके पर भेजा गया। बता दें कि लैराई देवी गोवा में विशेष रूप से पूजनीय देवी मानी जाती हैं और खासकर शिरगांव क्षेत्र में इनकी बहुत गहरी आस्था है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस जात्रा में भाग लेने आते हैं। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में बड़ा फेरबदल,

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान...