बिहारब्रेकिंग

टमाटर तोड़ने के विवाद में मारपीट, जमीन पर गिरकर घायल एक व्यक्ति की मौत

Share
Share
Khabar365news

Bihar News : मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र स्थित ढाका नगर परिषद के मोहब्बतपुर मोहल्ले में टमाटर तोड़ने को लेकर दो लोगों के बीच हुई मारपीट के दौरान जमीन पर गिरकर हाफिज (85) की मौत हो गई। हाफिज की मौत की खबर पूरे शहर में तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। जानकारी के अनुसार हाफिज ने मोहब्बतपुर बड़ी मस्जिद के पास अपनी जमीन पर टमाटर लगाया था।

पिछले कई दिनों से उसकी जमीन पर लगे टमाटर चोरी हो रहे थे। इसी बीच शनिवार को हाफिज चोरी की घटना के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान हाफिज की पड़ोसी सरफराज से कहासुनी होने लगी। कहासुनी तीखी नोकझोंक में बदल गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान 85 वर्षीय हाफिज मौके पर ही गिर पड़े। उनकी नाक से खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए ढाका स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि गिरने के कारण वृद्ध के सिर में चोट लगी थी और नाक से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...