देशब्रेकिंग

चालान काटने पर गुस्साया ट्रेलर ड्राइवर, RTO इंस्पेक्टर को कुचला; दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

राजस्थान : राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रेलर ड्राइवर ने चालान कटने से नाराज होकर आरटीओ इंस्पेक्टर की जान ले ली। हादसा इतना भयानक था कि इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शनिवार रात को कोटा-झालावाड़ रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास हुई। आरटीओ की टीम वहां वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रेलर का 15,500 रुपये का चालान काटा गया। बताया जा रहा है कि चालान की जानकारी मिलते ही ट्रेलर ड्राइवर गुस्से में आ गया और ट्रेलर को वापस घुमाकर आरटीओ टीम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गाड़ी के अंदर बैठे आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार बारवाल की मौके पर ही मौत हो गई और उनका ड्राइवर देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि ट्रेलर पर नंबर प्लेट काली थी और गाड़ी में ओवरलोडिंग भी थी। नरेश कुमार बारवाल करीब 6 साल पहले सरकारी सेवा में आए थे और 6 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर कोटा में हुआ था। वे कुन्हाड़ी इलाके में रहते थे। घटना के बाद कोटा के जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...