JharkhandRanchi

15 मई तक आ सकती है मुख्यमंत्री मंईया योजना की अगली किस्त, लाभार्थियों को जल्द मिलेगी राहत…..

Share
Share
Khabar365news

झारखंड। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले 1,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया. जनवरी 2025 से यह नई राशि लागू कर दी गई है. अब तक लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने की दो किस्तें मिल चुकी हैं, जिससे उन्हें कुल 15,000 रुपये का लाभ मिला है. अब राज्य के लगभग 43 लाख महिला लाभार्थी अप्रैल और मई की किस्त का इंतजार कर रही हैं. खबर है कि सरकार की ओर से तैयारी चल रही है कि 15 मई से पहले इन लाभार्थियों को दो महीने की संयुक्त किस्त के तौर पर 5,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएं. इससे पहले होली से पहले करीब 38 लाख महिलाओं को तीन महीने की किस्त भेजी जा चुकी है.

अभी भी जारी है अपात्र लाभार्थियों की जांच

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलना है जो इसके लिए योग्य हैं. इस वजह से बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जा रही है और उनके खातों की जांच हो रही है. बताया गया है कि अभी भी करीब 13 लाख से अधिक महिलाओं की पात्रता और बैंक खाते की जानकारी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. पहले जब किस्त जारी की गई थी, तब लगभग 18 लाख महिलाओं को उनके दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण भुगतान नहीं मिल पाया था. बाद में जांच के बाद इनमें से 5 लाख को भुगतान मिला, लेकिन बाकी 13 लाख महिलाओं की जांच प्रक्रिया अब तक जारी है. सरकार का कहना है कि जैसे ही जांच पूरी होगी, इन महिलाओं को भी बकाया राशि ट्रांसफर की जाएगी.

आधार सीडिंग का काम तेजी से चल रहा

महिलाओं को समय पर राशि मिल सके, इसके लिए सरकार आधार सीडिंग पर विशेष ध्यान दे रही �

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...