झारखंडब्रेकिंग

धनबाद मेडिकल कॉलेज में महिला के पेट से निकाला गया दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर, बना विश्व रिकॉर्ड

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : झारखंड के धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बड़ी सर्जिकल उपलब्धि दर्ज की गई है। कैंसर सर्जन डॉ. अली जैद अनवर ने एक महिला के पेट से 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकालकर दुनिया का सबसे बड़ा महिला स्प्लीन ट्यूमर हटाने का दावा किया है। यह सर्जरी सोमवार को मेडिकल कॉलेज में की गई।

अब तक का सबसे बड़ा स्प्लीन ट्यूमर
डॉ. अनवर के अनुसार, यह सर्जरी न केवल वजन के लिहाज से सबसे बड़ी है, बल्कि शरीर के वजन और ट्यूमर के वजन के अनुपात में भी विश्व रिकॉर्ड है। अब तक महिला में निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन ट्यूमर 2.5 किलो का था।  यह नया ट्यूमर 7.5 किलो का है। मरीज के शरीर के वजन का 17.5% सिर्फ स्प्लीन था, जो अब तक के रिकॉर्ड (12%) से कहीं अधिक है।

इस अद्भुत सफलता को देखते हुए डॉ. अनवर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा है। बता दें धनबाद की 50 वर्षीय महिला पेट में सूजन, कमजोरी और खून की कमी की शिकायत के साथ ओपीडी में आई थीं। जांच के बाद पता चला कि पेट में स्प्लीन ट्यूमर है। डॉ. डीके गिंदोरिया (अधीक्षक) और डॉ. सुनील कुमार (विभागाध्यक्ष) की सहमति के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। डॉ. अनवर ने डॉ. अमित मिंज, डॉ. आफताब अहमद, डॉ. पीयूष सेंगर और डॉ. नेगी दीक्षा की टीम के साथ मिलकर सफल सर्जरी की।
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अब स्थिर और बेहतर है। वह महिला वार्ड में भर्ती हैं और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है। जानकारी हो कि स्प्लीन, जिसे आम भाषा में प्लीहा कहा जाता है, शरीर में खून को साफ करने, पुरानी रक्त कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाएं बनाने का काम करती है। इसमें अगर ट्यूमर बन जाए तो शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...