JharkhandLohardaga

शिव मुंडा पूजा समिति के तत्वाधान में फूलकुन्दी एवं नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन को लेकर तैयारी पुरी

Share
Share
Khabar365news

रविवार रात्रि में विभिन्न कलाकारों के द्वारा ठेठ नागपुरी गीत संगीत प्रस्तुति किया जायेगा

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

किस्को लोहरदगा:- जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के तीसया गाँव में हर साल की भांति इस वर्ष भी शिव मुंडा पूजा समिति के तत्वाधान में फूलखुन्दी एवं नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में दशरथ साहू म्यूजिकल ग्रुप के विभिन्न कलाकारों के द्वारा नागपुरी ठेठ गीत संगीत प्रस्तुति किया जाएगा जिसमें गायक जगदीश बड़ाईक दशरथ साहू आरती देवी के साथ कई जाने माने कलाकार उपस्थित हो रहे हैं वही सोमवार को दिन में झूलन सह मेला का आयोजन किया गया है वही कार्यक्रम में भक्ता के द्वारा जलती हुई आग में नंगे पांव चलकर एक अद्भुत नजारा दिखाया जाएगा वही कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर समिति के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किस्को थाना के एसडीपीओ वेदांत शंकर और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार उपस्थित हो रहे हैं मौके पर समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, सचिव राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेश लोहरा, संरक्षक विजय सिंह, उप मुखिया रामजीत लोहरा, उज्जवल पाठक, उदय राय, बैजनाथ प्रसाद, कुंवर सिंह,सहित कई अन्य लोग मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...