Hazaribagh

बीडीओ ने ड्रीप इरिगेशन सिस्टम से की गई खेती देख हुई खुश

Share
Share
Khabar365news

किसानों ने बर्फबारी से बर्बाद तरबूज की खेती से नुकसान की आपबीती सुनाई

कटकमसांडी (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय से सटे लगभग 70 एकड़ में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से लगे तरबूज, लौकी, खीरा व अन्य सब्जियों को देख बीडीओ पूजा कुमारी बहुत खुश हुई और किसानों को इस सिस्टम से खेती कर अच्छी आय कमाने को प्रोत्साहित भी किया। किसानो ने पिछले दिनो जमकर हुई बर्फबारी से फसलों की क्षति होने की जानकारी बीडीओ पूजा कुमारी को दी। उन्होने किसानो को कृषि विभाग से हर संभव सहायता दिलाने की बात कही। बीडीओ श्रीमति कुमारी ने कहा कि आज के दौर मे इस वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर किसान न केवल बेहतर आय का अर्जन कर रहे हैं। बल्कि अन्य किसानो के लिए प्रेरणा का श्रोत बन रहे हैं। उन्होने मनरेगा योजना के तहत भी सरकार से लाभ कमाने की कोशिश करें और बेहतर फसलोत्पादन कर आय अर्जित कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएं। किसान उमेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष आंधी पानी व बर्फबारी से तरबूज का फसल बर्बाद होने से करीब 50 लाख की क्षति हुई है। इस बार फिर से खीरा व अन्य सब्जियो की खेती कर रहे हैं। बताया कि यह जमीन पांच वर्षों के लिए जमीन मालिकों से लीज पर लिए हैं, जो प्रखंड सह अंचल कार्यालय से सटा है और आसपास के दर्जनों मजदूरों को रोजी उपलब्ध कराया गया है। किसान उमेश कुमार ने बताया कि सरकारी स्तर पर खेती के लिए सहयोग प्राप्त हो, तो फसलों की बर्बादी कै बावजूद हम बेहतर तरीके से खेती कर पाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...