BreakingchaibasaCrimeJharkhand

पलामू पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

दिनांक 15.05.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के ज़ोनल कमांडर शशिकांत (₹10 लाख का इनामी) एवं उसके दस्ता सदस्य नगीना, गौतम, मुखदेव, शंभू सिंह तथा अन्य 07-08 उग्रवादी थाना मनातू अंतर्गत ग्राम जसपुर के जंगल क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हैं।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राकेश कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद मो० याकुब, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार यादव, जेजेएसटीएफ, थाना प्रभारीगण एवं सशस्त्र बल के साथ रात्रि 11:30 बजे अभियान पर रवाना हुए। दिनांक 16.05.2025 को सुबह 02:30 बजे जसपुर जंगल क्षेत्र में छापामारी अभियान प्रारंभ किया गया।

दिनांक 17.05.2025 को सुबह 05:00 बजे सूचना मिली कि उग्रवादी ग्राम बसकटिया के जंगल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। तत्पश्चात पुनः विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी मनातू के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। सुबह 08:00 बजे टीम जसपुर जंगल में पहले से चल रहे अभियान में सम्मिलित हुई एवं छापेमारी करते हुए बसकटिया जंगल की ओर बढ़ी।

छापामारी के दौरान घने जंगल व ऊँचे पहाड़ के समीप उग्रवादियों ने पुलिस बल को देखकर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लगातार गोलियाँ चलाई जाती रहीं। आत्मरक्षा में पुलिस बल ने भी जवाबी फायरिंग की। भारी दबाव के कारण उग्रवादी जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भागने में सफल रहे।

घटनास्थल से बरामद सामग्री:

  1. दैनिक उपयोग में खाने का सामान
  2. दैनंदिन उपयोग की अन्य वस्तुएँ
  3. SLR राइफल का एक मैगजीन (7.62 MM के 09 जिंदा कारतूस सहित)
  4. रायफ�
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...