बिहारब्रेकिंग

विवादों में घिरे तेज प्रताप यादव का आया रिएक्शन, तेजस्वी को दी बधाई, कहा- मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य मिला

Share
Share
Khabar365news

परिवार से निकाले जाने के बावजूद तेज प्रताप यादव का अपने फैमिली के प्रति प्यार में कोई कमी नहीं आई है। विवादों के बीच भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को बधाई दी है। तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के फिर से पिता बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार। बता दें कि, लगातार यह सवाल खड़े हो रहे थे कि, परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव आखिर कहां हैं। ऐसे में तेजस्वी के पिता बनने के बाद तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गए हैं. आज लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए बड़ा खुशी का मौका है, लेकिन बच्चे के बड़े पापा तेज प्रताप यादव नदारद रहे. वह भतीजे से मिलने नहीं पहुंचे। पारिवारिक कलह के बीच सारा परिवार तो साथ आया, लेकिन तेज प्रताप नहीं. अब उनका रिएक्शन सामने आया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...