Home झारखंड बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी संख्या में पिस्तौल बरामद
झारखंडब्रेकिंग

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी संख्या में पिस्तौल बरामद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: धनबाद के महुदा के सिंगरा बस्ती में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड एटीएस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात एक घर में चल रही फैक्ट्री में छापेमारी कर बड़ी संख्या में पिस्तौल जब्त की है। निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्तौल की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है। हालांकि जब्त पिस्तौल की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुर्शीद की पत्नी हीना परवीन को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महुदा के सिंगरा से बनी पिस्तौल का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में हुए किसी अपराध में किया जाता था। अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जांच करते हुए बंगाल पुलिस झारखंड पहुंची।

हथियार फैक्ट्री होने के कारण स्थानीय महुदा पुलिस के साथ झारखंड एटीएस भी छापेमारी में जुटी है। देर रात तक छापेमारी जारी रही। टीम ने मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल के साथ ही बैरल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, लोहा, तांबा, पीतल व पिस्तौल बनाने में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण जैसे ग्रुप कटर, गेज, हेक्सा ब्लेड आदि बरामद किया है। -चार अपराधियों के साथ छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए पहुंची टीम के साथ चार अपराधी भी थे। उनकी सूचना पर पुलिस टीम बंदूक फैक्ट्री पहुंची थी। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लंबे समय से यहां हथियार बनाकर दूसरे राज्यों व जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। एटीएस पता लगा रही है कि इस अवैध कारोबार के तार कहां तक ​​फैले हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...