Home झारखंड मिल्क वैन से दो लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
झारखंडब्रेकिंग

मिल्क वैन से दो लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Share
Share

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने में दूध की गाड़ी में नकली अंग्रेजी शराब छिपाकर कारोबार करनेवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात करीब एक बजे अहिल्यापुर थाना गेट के समीप मिल्क वैन से करीब 2 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. अवैध शराब के साथ गिरफ्तार दो धंधेबाजों के बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अहिल्यापुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में दी.

उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सुधा मिल्क अंकित वाहन पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मिल्क वैन को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वैन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी मिली. टीम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...