jamshedpurझारखंड

डीएवी स्कूल के 9वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत डॉक्टर भी रह गए हैरान

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में रहने वाले 14 साल के साईं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साईं डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में 9वीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह शौचालय गया था। लौटने के बाद उसने सिर में तेज दर्द होने की बात कही। उसके माता-पिता तुरंत उसे मर्सी अस्पताल, बारीडीह लेकर गए। वहां उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे ऑक्सीजन दी गई, लेकिन वह बेहोश हो गया। फिर डॉक्टरों ने उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। परिजन तुरंत उसे वहां ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के सदस्य सच्चिदानंद ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक साईं की मौत कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से हुई। साईं के पिता विजय नंदन ठेकेदारी करते हैं और मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के माधोपुर गांव के रहने वाले हैं। इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं। सदर अस्पताल के डॉ. रंजीत पांडा का कहना है कि कम उम्र में हार्ट अटैक बहुत ही असामान्य है। इसके पीछे तनाव, गलत खानपान और ज्यादा शारीरिक मेहनत जैसे कारण हो सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...