देशब्रेकिंग

पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, सिक्सर किंग ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Share
Share
Khabar365news

पीएम मोदी से आज पटना एयरपोर्ट में सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार ने मुलाकात की। इस मुलाकात में पीएम मोदी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से हल्के अंदाज में बातचीत करते और मुस्कुराते नजर आए। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की है और कहा है पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनकी क्रिकेट प्रतिभा की पूरे देश में सराहना हो रही है। उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। 

दरअसल वैभव सूर्यवंशी की जिंदगी का सबसे खास दिन तब आया जब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। बेखौफ अंदाज और बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने बिहारी संस्कार का परिचय दिया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके माता-पिता भी साथ मौजूद रहे, जिनके चेहरे पर गर्व और भावुकता दोनों झलक रही थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पिता ने वैभव को लेकर कई बातें कहीं। वैभव के पिता ने देश के लिए खेलने का सपना, मेहनत का सफर और वैभव के सफर से पीएम मोदी को अवगत कराया।  पीएम मोदी ने वैभव को न सिर्फ सराहा, बल्कि भारतीय युवा खिलाड़ियों को मिल रही पहचान पर संतोष भी जताया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,

Khabar365newsसाहिबगंज। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज...