बिहारब्रेकिंग

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पंचमहला मामले में मिली जमानत

Share
Share
Khabar365news

अनंत सिंह जो बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक के रूप में जाने जाते हैं, को पंचमहला मामले में दर्ज पुलिस बाधा के केस में अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन अब तक जेल से रिहाई नहीं हो पाई है। केस को लेकर पुलिस का यह आरोप था कि अनंत सिंह ने सरकारी काम में बाधा पहुँचाई थी, जिसके बाद से यह केस चल रहा था। हालांकि, अदालत ने सुनवाई के बाद अब उन्हें राहत दे दी है।

अनंत सिंह के वकील ने कहा है कि जमानत के आदेश मिलने के बाद उन्हें जल्द ही रिहा किया जा सकता है, फिलहाल अनंत सिंह को एक अन्य गंभीर मामले में अब भी न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं। मोकामा में इसी साल 21 जनवरी को फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि इस केस में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।

मोकामा क्षेत्र में आपसी वर्चस्व को लेकर चली इस फायरिंग में कई गोलियां चली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस कई अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है। विवादित होने के बावजूद अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक बड़ा चेहरा रहे हैं। उन पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल के वर्षों में वे कानूनी रूप से लगातार परेशान भी रहे हैं। लेकिन उनके विरोधी उनके खिलाफ मामलों को राजनीतिक साजिश का नाम देते हैं और उन्हें “जननेता” कहते हैं।

बता दें कि पंचमहला केस (सरकारी कार्य में बाधा) के केस में अब जमानत मिल चुकी है। वहीं अभी 21 जनवरी फायरिंग केस सोनू-मोनू मामले में जमानत लंबित है। अनंत सिंह के अधिवक्ता ने कहा कि पंचमहला केस में हमारे मुवक्किल को न्याय मिला है। अब हम फायरिंग केस में जमानत याचिका दायर करने के लिए तैयार हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...