झारखंडब्रेकिंग

अतोशी मिश्रा पूर्वी सिंहभूम की साइंस टॉपर, राज्य में मिला पांचवां स्थान; पिता कपड़े की दुकान में करते हैं काम

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड की बेटी अतोशी मिश्रा ने जैक बोर्ड के इंटर साइंस की परीक्षा में पूरे राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है। अतोशी मिश्रा पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की छात्रा है। इंटर साइंस की परीक्षा में उसने 472 (94.4%) अंक हासिल किया है। अतोशी मिश्रा ने राज्य स्तर पर पांचवां, जबकि कोल्हान प्रमंडल में उसे दूसरा व पूर्वी सिंहभूम जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पूरे पटमदा क्षेत्र के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए गौरव का पल है।

इंटर साइंस में टॉप करने वाली अतोशी कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी इंद्रजीत मिश्रा की बेटी है। गोपालपुर के ग्राम प्रधान संदीप कुमार मिश्रा को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक मेहनतकश की बेटी के नाम यह सफलता सचमुच गर्व करने वाली है। उसके पिताजी इंद्रजीत मिश्रा एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं और किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करते हैं।

बता दें कि बीते मंगलवार को जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में भी प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा के विद्यार्थियों में भूमिका मिश्रा व छात्र शुभम कुमार पात्र संयुक्त रूप से राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर चुके हैं। जबकि कोल्हान प्रमंडल का भी ये दोनों संयुक्त टॉपर बने हैं। लगातार मिल रही सफलता से विद्यालय परिवार काफी खुश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...