GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला में युवक की चाकू मारकर हत्या, माता-पिता ने लिया था गोद 

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला में रविवार सुबह भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सिमरदेन डोभा के पास ग्रामीणों को यह शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। मृतक की पहचान सोनू उरांव (25) के रूप में हुई है, जो कुसुम्बाहा गांव निवासी झलकू उरांव का पुत्र था। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू की चाकू से हत्या की गयी है। 

सोनू की मां हीरा उरांइन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गयी थीं। रात करीब 10 बजे सोनू उन्हें घर छोड़कर बाहर निकल गया, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव डोभ के पास पड़ा पाया। परिजनों और ग्रामीणों को शक है कि सोनू की हत्या कहीं और की गयी और बाद में उसका शव डोभा के पास लाकर फेंका गया। शव के दाहिने कंधे के नीचे धारदार हथियार के निशाना

सोनू को उसके माता-पिता ने धुर्वा के कतरीटोली निवासी एक व्यक्ति से गोद लिया था। दंपत्ति की अपनी संतान नहीं थी और उन्होंने सोनू को लाड़-प्यार से पाला था। वह कुछ समय से पश्चिम बंगाल के ईंट-भट्ठे में काम कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। भरनो थानेदार कंचन प्रजापति ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...