GIRIDIHझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में बुजुर्ग की हत्या, भाइयों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह गांव की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कार्तिक रविदास के रूप में हुई है। मृतक के पोते अमर कुमार दास ने बताया कि कार्तिक रविदास खेत देखकर लौटे थे। तभी उन्होंने अपने चचेरे भाई देवनंदन दास से पूछा कि उसने उनके हिस्से की जमीन क्यों जोत ली। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच देवनंदन दास के साथ सुरेश दास, रधिया देवी, अशोक रविदास, रामकिशुन दास, पूरन दास, किशोरी दास और प्रदीप दास हथियार के साथ पहुंच गए। इन सभी ने मिलकर कार्तिक रविदास पर हमला कर दिया। इसी दौरान देवनंदन ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के दौरान शोर सुनकर जब लक्ष्मण दास, रंजीत और राजन दास मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में ये तीनों भी घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल गिरिडीह में चल रहा है। मृतक के बेटे विजय दास ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को एंबुलेंस से जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उनके पिता की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पोते के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...