झारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो को जान का खतरा, सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले JLKM सचिव

Share
Share
Khabar365news

डुमरी विधायक जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहिए। जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर इस बाबत ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि जयराम महतो शोषितों, वंचितों और राज्य के जनहित के मुद्दे बेहद सक्रियता के साथ उठा रहे हैं। उनकी सक्रियता ने पूरे झारखंड के आम जनमानस में असंख्य उम्मीदें जगाई है। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों को उनकी ऐसी सक्रियता ना गवार गुजर रही है। इसलिए हाल के दिनों में जहां-तहां उनके वहान को रोका गया और तोड़-फोड़ की कोशिश भी की गई। जिनमें से कुछ मामलों में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस बाबत मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है जो प्रक्रियाधीन है। चुकी आप राज्य कि स्थिति-परिस्थिति से भलीभांति अवगत इसलिए आप से इस सन्दर्भ हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। और जयराम कुमार महतो को जल्द से जल्द Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह करता हूं। बता दें कि 2 महीने पहले ही राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को इसे लेकर लेटर लिखा था और मांग की थी कि जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...