DHANBADझारखंडब्रेकिंग

झरिया के एक घर में बम विस्फोट, लड़की घायल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत भागा बाजार में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक घर पर बम फेंककर हमला किया गया, जिससे घर में आग लग गई और एक किशोरी घायल हो गई। धमाके से घर की दीवारों में दरारें आ गईं और घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के बीच बीते दो वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पीड़िता के भतीजे इरफान कुरैशी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर पर बम से हमला कर दिया। घटना के बाद इरफान छत के रास्ते फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। 

पीड़िता की परिजन आस्मीन ने बताया कि आरोपी इरफान पूर्व में भी परिवार के सदस्यों, खासकर अपने पिता के साथ मारपीट करता रहा है। यहां तक कि दो साल पहले उसने बम से हमला करने की धमकी दी थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह सच में ऐसा कदम उठा लेगा।

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। थाना के एएसआई ने पुष्टि की है कि घर में बम विस्फोट हुआ है, जिससे आग लगी। घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घायल किशोरी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत राशि

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत हाथियों से प्रभावित...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में देर रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग,

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में बेकाबू डंपर ने सूनी कर दी मां की गोद,

Khabar365newsजामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस स्थित पेट्रोल पंप के पास एक...