Home Hazaribagh अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट
Hazaribagh

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग इकाई ने आज जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के साथ उपायुक्त महोदय का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उपायुक्त महोदय ने शिक्षा की स्थिति के बारे में संघ से जानकारी प्राप्त की एवं सलाह दी कि गुणवत पूर्ण शिक्षा के साथ हजारीबाग जिला शिक्षा के क्षेत्र में और कैसे बेहतर हो पर हम सभी को कार्य करना है ।ग्रेड 2 की प्रोन्नति पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस पर कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए एवं शिक्षकों को मिलनी चाहिए । उपायुक्त महोदय ने संघ को आस्वस्त किया कि आज की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रेड 2 ग्रेड 3 एवं ग्रेड 4 प्रोन्नति पर चर्चा की जाएगी। वहीं ग्रेड 7 के बारे में कहा कि मामला कोर्ट में होने के कारण इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
संघ ने उपायुक्त महोदय को ज्ञापन भी सौंपा ।ज्ञापन में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की अच्छी सामंजस्य के कारण जिला का मैट्रिक एवं आठवीं बोर्ड का रिजल्ट अच्छा हुआ। मैट्रिक का स्टेट टॉपर तथा दो बिरहोर छात्राएं की प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना, टॉप टेन में सात हजारीबाग से होना जिला का मान बढ़ाता है।साथ ही शिक्षकों के अन्य समस्याओं पर भी बात हुई जिसपर उपायुक्त महोदय ने कहा सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


प्रतिनिधि मंडल में राजेश्वर कुमार जावेद अहमद,संजय चंद, विनोद रंजन, श्रीकांत सिंहा, विनय सिंह, राम किशुन महतो ,यमुना साव, रंजीत वर्मा, रवि किशोर कुमार ,मो. रियाजुद्दीन अंसारी, दिनेश कुमार सिन्हा ,सच्चिदानंद सिन्हा, तारीक इकबाल ,रामदुलार राम ,उमाशंकर सिंह शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

Khabar365news हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...