बिहारब्रेकिंग

छपरा में 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में शोक का माहौल

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं सुनने को मिल रही है, इसी बीच एक ताजा घटना छपरा से आई है, जहां अपराधियों ने एक छात्र की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल छपरा नगर थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। इसी बीच मंगलवार को राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास कुछ अज्ञात लोगों ने एक 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक मिशन रोड निवासी राजू श्रीवास्तव का पुत्र अभिजीत श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जिसने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की थी। 
परिजनों ने बताया कि अभिजीत अपने घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था लेकिन लौटकर वापस ही नहीं आया। कुछ देर बाद लोगों ने घर वालों को सूचना दी कि सीढ़ी घाट के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस ने युवक को छपरा के सादर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले को लेकर जांच चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा सकेगी। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बन चुका है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...