झारखंडब्रेकिंग

तिलक समारोह की खुशी मातम में बदली: घाटी में ट्रक-ऑटो टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू एक खुशी का मौका मातम में तब्दील हो गया, जब तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरे ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पांकी–बालूमाथ मुख्य सड़क के कारीमाटी घाटी इलाके में हुआ, जहां धूमा (तरहसी) से खपिया (हेरहंज) की ओर जा रहा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने मोड़ पर तेजी से आते हुए ऑटो को सीधी टक्कर मारी, जिससे ऑटो में सवार बीरेंद्र राम (45 वर्ष, पिता स्व. तपेश्वर राम) की रेफर के क्रम में मौत हो गई। हादसे में गिरेंद्र राम, सरजू राम सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

घटना के बाद पीड़ित परिजन पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। मजबूरी में परिजनों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बीरेंद्र राम की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र की ढलान मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह हादसा: युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम

Khabar365newsगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क...