Uncategorized

*रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय स्थित विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/प्रत्याशियों के साथ बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर रविवार को अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में सामान्य प्रेक्षक डॉ हीरा लाल,पुलिस प्रेषक श्री अमित कुमार सिंह निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/ प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से उप निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/प्रत्याशियों को नामांकन की प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों के द्वारा पालन किए जाने वाले दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहिता, सि-विजिल एप, एनकॉर ऐप, सुविधा कैंडिडेट एप के माध्यम से रैली, सभा, रोड शो आदि की अनुमति प्राप्त करने सहित अन्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनिधियों/ प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी अखबार सहित अन्य माध्यमों में प्रकाशित कराने की जानकारी दी साथ ही उन्होंने सभी को पोस्टर, बैनर सहित अन्य प्रचार- प्रसार सामग्रियों पर पब्लिशर व प्रिंटर का नाम अनिवार्य रूप से होना सुनिश्चित करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।**बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार के द्वारा 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के सफल आयोजन के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पेड न्यूज़ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई वही प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों को एमसीएमसी(मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी) के माध्यम से उपनिर्वाचन के दौरान प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ प्राप्त करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही सभी की दुविधाओं को दूर किया गया।**बैठक के दौरान राज्य कर पदाधिकारी श्री सुनील कुमार के द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/प्रत्याशियों को उप निर्वाचन के दौरान व्यय पंजी को संधारित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उनके दुविधाओं को दूर किया गया वहीं सभी को 15 फरवरी, 20 फरवरी एवं 25 फरवरी को आय व्यय कोषांग पहुंचकर अपने व्यय पंजी की जांच कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...