BreakingJharkhandRanchi

बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

Share
Share
Khabar365news

रांची : रैंप विवाद को लेकर चर्चा में आए डोरंडा-सिरमटोली फ्लाइओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस फ्लाइओवर का नामकरण भी कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाइओवर को बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सिमरटोली फ्लाइओवर अनेकों कारणों से बहुत चर्चा में रहा। उन कारणों के पीछे मैं नहीं जाना चाहूंगा। अब लोग ही बताए कि वो खुश है कि नहीं। लोगों के इस उत्साह से हमें मनोबल मिलता है कि और बेहतर तरीके से काम कर सके। किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे इसका हम विशेष ध्यान रखते है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए लिए किसी की भी बलि चढ़ा दे इसपर हमारा विश्वास नहीं है। ये इस सरकार में कम से कम नहीं हो सकता।

सिमरटोली फ्लाइओवर का रैंप सरना स्थल के पास गिरने को लेकर काफी विरोध पिछले कुछ महीनों से हो रहा था। 4 जून को रैंप विवाद समेत अन्य मामलों को लेकर झारखंड बंद भी बुलाया गया था। झारखंड बंद के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने इस फ्लाइओवर का उद्घाटन कर इस विवाद को अब खत्म कर दिया। ये फ्लाइओवर अब मुख्यमंत्री ने झारखंड के लोगों को समर्पित कर दिया है। रांची के लोग अब इस फ्लाइओवर का इस्तेमाल कर सकते है।सिरमटोली चौक से राजेंद्र नगर चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक चार लेन में फ्लाइओरव एलिवेटेड पथ सह आरओबी की लंबाई 2.34 किलोमीटर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

रामगढ़ एसपी कोयला व्यवसाय गजानंद प्रसाद के आवास पहुंचे। वहीं फायरिंग की जिम्मेवारी TSPC के निर्भय ने लिया

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ एसपी अजय कुमार बुधवार को रात्रि...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ECREU केंद्र सरकार के चार लेबर कानून का विरोध किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु गुरुवार को ECREU पतरातू शाखा के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को ले सड़क पर उतरे।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठकपतरातू । केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल...