Uncategorized

खलारी के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी राय-खलारी पथ की आज रखी गई आधारशिला- आनंद सिंह

Share
Share
Khabar365news

डकरा : रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ एवम कांके विधायक समरीलाल द्वारा संयुक्त रूप से रखी गई राय- खलारी पथ की आधारशिला निश्चित रूप से खलारी के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। उक्त बातें भाजपा रांची जिला के सह मीडिया प्रभारी आनंद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। आगे उन्होंने कहा कि खलारी की जनता उक्त सड़क के जीर्णोद्धार हेतु विगत 30 वर्षों से बाट जोह रही थी, जो आज साकार रूप लेता हुआ दिख रहा है। तकनीकी अड़चनों और राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी जो आज तक इस सड़क के निर्माण में बाधा बन रही थी वह रांची सांसद संजय सेठ और कांके विधायक समरीलाल जी के दृढ़ निश्चय से दूर हो सकी।इस सड़क के निर्माण हेतु सीसीएल ने सीएसआर मद से कुल 9 करोड़ 54 लाख रुपये का भुगतान किया है एवं ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा उक्त सड़क की निविदा प्रतिपादित की गई। सड़क निर्माण के अवधि 18 महीने रखी गई है लेकिन लोगों और संवेदक के उत्साह को देखकर लगता है अगले वर्ष होली तक इस सड़क का निर्माण पूर्ण हो जाएगा और खलारी के लोगों की एक बहुप्रतीक्षित मांग साकार रूप लेकर कोयलांचल के विकास की एक नई गाथा लिखेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...