झारखंडब्रेकिंग

क्या खुद को चर्चा में लाने के लिए तो धरना पर नहीं बैठ गए विधायक शशिभूषण

Share
Share
Khabar365news

कमरा नहीं मिलने पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता धरना पर बैठ गए। उन्होंने दो कमरे बुक कराने का आवेदन दिया था। झारखंड भवन प्रशासन ने उनके लिए वहां एक ही कमरा उपलब्ध कराया। उनके पीए के लिए दूसरा कमरा होटल आर्क में देने की बात कही। समझाने की भी कोशिश की कि झारखंड भवन में कमरा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जो दो-तीन कमरे खाली हैं, उसे अति विशिष्ट लोगों के लिए सुरक्षित रखने की मजबूरी है। लेकिन मेहता नहीं मानें। वह गुस्से में आकर बैग-अटैची और सामान के साथ झारखंड भवन में धरना पर बैठ गए। उनकी नाराजगी बिजली की तरह दिल्ली से झारखंड तक पहुंची। इसके बाद आधिकारिक जानकारी ने पूरे मामले की कलई खोल दी है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार झारखंड भवन में 22 कमरे हैं। वहां विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, न्यायाधीशों, अधिकारियों का लगातार प्रवास होता रहता है। इस कारण झारखंड भवन में कमरे की हमेशा किल्लत रहती है। इसीलिए राज्य सरकार ने होटल आर्क में भी दस कमरे बुक कराए रखती है। ताकि जरूरत पड़ने पर वहां मंत्रियों, नेताओं, अधिकारियों के निजी कर्मियों या रिश्तेदारों को ठहराया जा सके। लेकिन यहां पर कुशवाहा शशिभूषण मेहता अड़ गए कि उनके पीए को भी दूसरा कमरा दिया जाए। वह भी झारखंड भवन में ही रहेगा। जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार विधायक के पीए झारखंड भवन में ही कमरा पाने के लिए अधिकृत नहीं है। वह जोर जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। यह अलग बात है कि झारखंड भवन में कमरा खाली नहीं होने के पीछे कुछ और भी कारण होते हैं। 

इधर भाजपा खेमें से कुशवाहा शशिभूषण मेहता के इस कदम के कई मायने बताए जाने लगे हैं। कहा जा रहा है कि झारखंड भवन में धरना पर बैठ कर उन्होंने वहां पार्टी लीडरशिप की नजर में अपने को लाने का प्रयास किया है। क्योंकि जल्द ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मनोयन होना है। इससे पूर्व उनके समर्थकों ने उन्हें प्रतिपक्ष का नेता बनाने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया था। बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद यह पद भर चुका है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली है। हालांकि चर्चा में बने रहने के लिए कुशवाहा शशिभूषण मेहता का यह कृत्य कोई नया नहीं है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी एक सामान्य घटना पर वह स्पीकर से उलझ पड़े थे। इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र पांकी में भी दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने का उन पर आरोप लगा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...