PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में शादी में रिश्तेदार बनकर पहुंची पुलिस, 4 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी को पकड़ा

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले की पुलिस ने फिल्मी तरकीब अपनाकर 4 साल से फरार दुष्कर्म के आरोप दिलीप महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम शनिवार शाम आरोपी के साले की शादी में रिश्तेदार बनकर गयी थी। ढोल बजाए, मेहमानों से घुल-मिलकर रही और जैसे ही दिलीप महतो वहां पहुंचा, उसे दबोच लिया गया

2021 में पाटन थाना क्षेत्र की एक लड़की से दुष्कर्म हुआ था। तब आरोपी ने परिवार को धमका कर थाने जाने से रोका, पर पीड़िता ने किसी तरह शिकायत दर्ज कराई। उस घटना के बाद दिलीप महतो फरार हो गया। पाटन थाने के प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस ने शादी वाले घर में रिश्तेदार बनकर एंट्री ली। ढोल पीटा, रस्मों में शामिल हुए, ताकि किसी को शक न हो। फिर दिलीप महतो जैसे ही समारोह में पहुंचा, टीम ने घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दिलीप महतो 2017 में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटकर उसने गांव में फिर दुष्कर्म किया, जिसे पंचायच ने सुलझा लिया था। इसके बाद 2021 में उस पर दलित लड़की से दुष्कर्म का यह तीसरा आरोप दर्ज हुआ था। पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...