jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

सनकी बेटे ने धारदार हथियार से कई वार कर मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही पूछताछ 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कोवाली ओपी थाना क्षेत्र के ऊपर टोला में को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार, पुत्र श्रीनाथ भकत ने अपनी 70 वर्षीय मां विनीता भकत को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय लोगों एवं परिवार वालों ने कोवाली थाना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल इलाज के लिए घायल विनीता भकत को एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुजुर्ग महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया।

वहीं इलाज के दौरान रिम्स में सोमवार को विनीता भगत की मौत हो गयी। इधर, महिला की मौत के बाद पिता ने अपने पुत्र श्रीनाथ भकत के खिलाफ कोवाली पुलिस को एक लिखित आवेदन देते हुए कहा कि मेरे पुत्र श्रीनाथ भकत द्वारा मेरी पत्नी विनीता भकत को रात के समय धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी। वहीं पिता के लिखित आवेदन पर कोवाली पुलिस द्वारा पुत्र श्रीनाथ को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...