Jharkhand

सरिया प्रखंड के नगर केशवरी में संचालित 02 अवैध आरामिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share
Share
Khabar365news




वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.02.2023 को सरिया प्रखंड के नगर केशवरी में अवैध रूप से संचालित 02 आरामिलों पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। आरामिल के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी, प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (डीजल इंजन, हाथी, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा ) जिसकी कीमत लगभग 02 (दो लाख) रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, बगोदर(सरिया) परिसर में लाकर रखा गया है।
अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आरामिल संचालक (1. जागेश्वर मंडल 2. सदानन मंडल ग्राम नगर केशवरी) , (गल्लू मंडल , बच्चू मंडल, बबलू मंडल ग्राम नगर केशवरी) पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी एवं जप्ती का नेतृत्व श्री सुरेश राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी, बगोदर के द्वारा किया गया। इस क्रम में अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।
आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के श्री अंशु कुमार, संजीत रविदास, श्री हीरामन कुमार, श्री संजीत वर्मा, श्री डीलो रविदास, उदय केशरी , रवि कुमार , असलम अंसारी, विकाश कुमार, सोमनाथ मोदक, वनरक्षी शामिल थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...