बिहारब्रेकिंग

एंबुलेंस में हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शव, सड़क हादसे में 5 की मौत 

Share
Share
Khabar365news

सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एंबुलेंस सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में हुआ। सभी लोग हरियाणा से एक शव लेकर बिहार जा रहे थे, तभी एंबुलेंस ने सामने चल रही पिकअप वैन में पीछे से टक्कर मार दी। 

मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस हरियाणा से बिहार जा रही थी। जैसे ही वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 59 किलोमीटर प्वाइंट के पास पहुंची, सामने चल रही पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बिहार के राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश, रवि शर्मा, फुलो शर्मा और हरियाणा के सरफराज और आबिद के रूप में हुई है। वहीं बिहार का शंभू राय घायल है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने सभी की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष शुकुल बाजार अभिनेष कुमार ने बताया कि विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और हादसे की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...