झारखंडब्रेकिंग

आत्महत्या की कोशिश करने वाले पंचायत सेवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, डुमरी BDO समेत 4 पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप 

Share
Share
Khabar365news

डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत में तैनात पंचायत सेवक सुखलाल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय परिसर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इलाज के लिए पहले उन्हें डुमरी से पीएमसीएच, फिर वहां से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक सुखलाल महतो ने जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने डुमरी बीडीओ, बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएम आवास योजना के बीसी, और रोजगार सेवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने यह पत्र डुमरी विधायक जयराम महतो को संबोधित किया था और लिखा था कि उनके ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के डीसी रामनिवास यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। इस सिलसिले में एक जांच कमेटी बनाई गई है, जिसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, डीएसपी नीरज कुमार सिंह और डॉ. रवि महर्षि शामिल हैं। कमेटी ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर कई कर्मियों और बीडीओ से पूछताछ की है। घटना को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। सुखलाल महतो की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए डुमरी एसडीओ ने 7 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की है। एसडीपीओ सुमित कुमार राजावत ने बताया, “पंचायत सेवक की मौत के मामले की जांच प्रशासन कर रहा है। पुलिस भी अपनी ओर से हर पहलू को खंगाल रही है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...