GODDAझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा : मजदूर की जगह मशीन से लिया जा रहा काम, रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मनरेगा का काम मजदूरों की बजाय मशीनों से कराया जा रहा है काम। ऐसे में मजदूर काम के अभाव में अपने घर परिवार का खर्च भी नहीं उठा पाते हैं। विभागीय कर्मियों की जुगलबंदी का आलम है कि दर्जनों मजदूरों की पेट पर लात मार देते है। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोढीया पंचायत में चल रहे मनरेगा योजनाओं के कार्य में ट्रैक्टर मशीन का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और वे पलायन करने को मजबूर होते रहते है। 

बताया जाता है मनरेगा योजना के द्वारा किसानों के लिए बनाए जा रहे सिंचाई कूप निर्माण कार्य में मजदूरों से नहीं कराकर ट्रैक्टर मशीन से खोदाई कराई जाती है।  वीडियो फोटो तेजी वायरल भी हो रहा है इस बारे में महगामा पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने फेसबुक में वीडियो डालकर कहा है कि  मनरेगा योजना में इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है। मनरेगा योजना में इतनी बड़ी लापरवाही। अधिकारियों की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ बेरोजगारी बढ़गी, झारखण्ड सरकार में अराजकता भी बढ़ रही है।

वहीं अभियंता कार्यस्थल का निरीक्षण किए बिना ही काम पास करते हैं। इस तरह वरीय पदाधिकारियों की आंखों मे धूल झोंककर मनरेगा योजना के साथ-साथ मजदूरों की रोटी से भी खिलवाड़ कर कर्मी चांदी काट रहे हैं। वहीं मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने से उनके परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...