jamshedpurजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पुलिस की 12 घंटों की स्पेशल ड्राइव, 77 फरार वारंटी किये गये गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। ऐसे में क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर शनिवार देर रात 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक 12 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 77 मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि, कुछ को जमानत पर रिहा भी किया गया है। इस दौरान बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उलीडीह थाना की पुलिस ने सात, सिदगोडा ने पांच, बागबेड़ा ने छह, परसुडीह ने चार, मानगो ने दो, कदमा ने चार, सोनारी ने एक, सीतारामडेरा ने चार, एमजीएम थना ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, 12 घंटे चले इस स्पेशल ड्राइव के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 365 दागियों और फायरिंग के 159 पुराने आरोपियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस टीम ने दगियों के घर जाकर उनकी गतिविधियों, वर्तमान स्थिति, नाम, पता और मोबाइल नंबर की जांच की। साथ ही उनसे पूछतार भी की गयी कि वे फिलहाल किन कामों में संलग्न है।

दूसरी ओर एसएसपी के निर्देश पर जिले के 125 होटल और लॉज की भी तलाशी ली गयी। सात ही वहां ठहरे लोगों की पहचान और उनके कागजातों की भी जांच फी गयी। रजिस्टर चेक कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या फरार आरोपी वहां छिपा तो नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...