झारखंडब्रेकिंग

शारदा प्रीमियर लीग के अगले सीजन होगा और मजेदार क्षेत्र के नई प्रतिभाओं को मिलेगा प्लेटफॉर्म – विधायक रोशन लाल चौधरी

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु प्रखंड के पंचमंदिर पंचायत अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में एस.पी.एल. शारदा प्रीमियर लीग ड्यूज बॉल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच पतरातु सुपर किंग्स बनाम पलानी नाइट राइडर्स के बीच खेला गया । फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी के अलावा जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, आर. सी. के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविंद्र साहू, सचिव अरुण राय, संयुक्त सचिव बीरेंद्र पासवान,मृदुला पंडित उपस्थित थे ।मुखिया का स्वागत अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित कर किया गया । अतिथियों ने खिलाड़ियों से मिल कर उनका उत्साहवर्धन किया। माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि अगले सीजन में शारदा प्रीमियर लीग और वृहत स्तर पर होगा, अगले सीजन में और नई टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी जिससे कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र के बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा ।
फाइनल मैच में पतरातू नाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पलानी नाइट राइडर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए पलानी नाइट राइडर्स ने निर्धरित 20 ओवर में 128 रन बनाए, जिसमें उमर रजा ने महत्तवपूर्ण 21 गेंदो में 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिवम कुमार ने 3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी पतरातू नाइट राइडर्स को शुरूवाती झटके लगे और 23 रन में 4 महत्वपूर्ण विकेट गिर गए। पारी को कप्तान रमित और रेहान ने संभाला और 77 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए मैच को जीत के करीब ले आए। सोहेल ने 6 गेंदो में 21 रन की पारी खेलते हुए जीत सुनीश्चित कर दी। कैप्टन नॉक खेलते हुए रमित नॉट आउट 57 रन बनाए और छके मार कर अपनी टीम को जीत दिलाई ।
शारदा प्रीमियर लीग के सफल आयोजन में संयोजक सूरज प्रसाद,अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संरक्षक गोविंद प्रसाद,राजू कुमार,धर्मेंद्र सिंह, चंदन कुमार,बीरेंद्र कुमार झा, राकेश शर्मा, अमित सिंह सदस्य अजित कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, अभिषेक कुमार जकाती , सचिव विश्वजीत दत्ता,कोषाध्यक्ष राहुल रंजन,मीडिया प्रभारी राहुल प्रसाद,उद्घोषिका सोनम गुप्ता, उद्घोषक अमन कुमार,अंपायर ज्वाला प्रसाद, रोहन कुमार, रोहित कुमार,अमन अंकित,लक्ष्मण, सुशील, स्कोरर त्रिलोकी नाथ, शुभम कुमार ,वालंटियर अंकित कुमार, सनोज कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, विष्णु कुमार, नेहाल कुमार, कुशाग्र सिंह, विक्रम कुमार,चिकित्सा प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य खेलप्रेमियों का योगदान रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsआरपीएफ राची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्कतापूर्वक अपनी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड विस में आयुष चिकित्सा संकट पर हंगामा, मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Khabar365newsरांची : झारखंड विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर आयुष चिकित्सा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शाम 5 बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव प्रचार, घर-घर संपर्क जारी

Khabar365newsराज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज शनिवार शाम 5 बजे...