झारखंडबिहार

जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

Share
Share
Khabar365news

राँची : जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसमें यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ठाकुर गाँव में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। यह पहल महिलाओं और किशोरी छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्म-सम्मान को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता फैलाना और छात्राओं को स्वच्छता उत्पादों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। वेंडिंग मशीन की स्थापना से अब छात्राओं को स्कूल के दौरान कभी भी सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर के अध्यक्ष जेएफस उत्तम ओझा,जोन वाईस प्रेसिडेंट जेसी कुशा जालान, जोन डायरेक्टर जेसी ट्विंकल अग्रवाल , स्कूल के प्राचार्य बैजनाथ पांडेय, शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे । सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...