झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में लोन एजेंट से लूट करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में लोन वसूली कर रहे एक एजेंट से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 अपराधियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में रशन मुंडा, सहिंद्र महली, भोलानाथ सिंह मुंडा और लालमोहन सिंह मुंडा शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक, मोबाइल फोन,  एक लूटा हुआ टैब और बैग बरामद किया है। जानकारी हो कि 13 जून को अड़की थाना क्षेत्र के पुरनानगर स्थित कुजयामा के पास आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड में काम करने वाले लोन एजेंट शोएब अंसारी से हथियार के बल पर 35,580 रुपये, टैब, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए गए थे। जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पहले भी बुंडू थाना क्षेत्र में लूटकांड में शामिल रह चुके हैं। 

एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मुख्य आरोपी रशन मुंडा पहले भाकपा माओवादी से जुड़ा था। जेल से छूटने के बाद उसने एक गिरोह बनाकर क्षेत्र में घूमने वाले व्यापारियों और लोगों की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। उसकी निशानदेही पर अन्य 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। 
इस लूटकांड में 4 और आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में डीएसपी वरुण रजक, प्रोबेशनर डीएसपी रामप्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर किशुन दास, अड़की प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...