झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में पहुंचा मॉनसून, आज इन 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड :झारखंड में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। 

गढ़वा, पलामू और चतरा ऐसे जिले हैं जहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में ये जिले भी बारिश की चपेट में आ जाएंगे। रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मानसून 6 दिन की देरी से झारखंड पहुंचा है। आमतौर पर राज्य में मानसून 10 जून तक पहुंच जाता है। 

मौसम विभाग ने 18 जून को 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 20 जून तक झारखंड के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

1 जून से 17 जून तक झारखंड में औसत से 52% कम बारिश हुई है। लेकिन उम्मीद है कि 20 जून तक अच्छी बारिश होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन से सावधान रहने की अपील की है ताकि अत्यधिक बारिश से होने वाली परेशानियों से निपटा जा सके। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...