बिहारब्रेकिंग

गया जिले में 26 वर्षीय युवक की पीट पीटकर हत्या, परिजनों में आक्रोश

Share
Share
Khabar365news

गया जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया गया। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर 26 वर्षीय रौशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरा गांव स्तब्ध है और मृतक के परिजनों में इसे लेकर भारी आक्रोश और शोक देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को संभाला जहां टीम को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रौशन की हत्या क्यों की गई।

आक्रोशित परिवार ने शव के उठाने से भी इनकार कर दिया और पुलिस को शव ले जाने की अनुमति नहीं दी। परिजन हत्यारों की तत्काल हिरासत में लेकर उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषी पकड़े नहीं जाते और उन्हे सजा नहीं मिलती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...