Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : तालाब बना शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मरीजों को हो रही परेशानी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग :हजारीबाग का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जहां लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं इलाज को लेकर, लेकिन अब यही अस्पताल खुद बीमार नजर आ रहा है। मानसून की पहली बारिश में अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया। ओपीडी के सामने तो पानी इस कदर भर गया कि मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही मुश्किल हो गई।

जगह-जगह पानी का जमाव, फिसलन भरी फर्श न कोई नाली व्यवस्था, न कोई जल निकासी की तैयारी। प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है। मरीज के एक परिजन ने कहा कि अस्पताल में लोग इलाज के लिए आते हैं, यहां तो खुद अस्पताल को इलाज की ज़रूरत है। लोग तो पानी चढ़ाने आते हैं, लेकिन यहां तो अस्पताल को ही पानी चढ़ गया।

अस्पताल की यह हालत बताती है कि ना नगर निगम ने कोई तैयारी की और ना ही अस्पताल प्रबंधन ने। नतीजा – बारिश होते ही अस्पताल बन गया तालाब। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ये तस्वीरें सिर्फ एक अस्पताल की नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई बयां कर रही हैं। सवाल है कि जब पहली ही बारिश में अस्पताल का ये हाल है, तो आगे क्या होगा?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...