Hazaribaghweatherझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कें बनी तालाब, जलजमाव से अस्त-व्यस्त जनजीवन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम और जिला प्रशासन के दावों की पूरी तरह से पोल खोल दी है। जगह-जगह जलजमाव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मासीपीढ़ी, चंद्ररु धाम सूर्य मंदिर सहित कई इलाकों में पानी इस कदर भर गया है कि लोग खतरा उठाकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।

भारी बारिश के कारण न सिर्फ नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में नदी का पानी भी सड़कों तक पहुंच गया है। मासीपीढ़ी क्षेत्र में तो सड़कें तालाब बन गई हैं, जिससे वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

नगर निगम ने दावा किया था कि मानसून से पहले नालियों की सफाई कर ली जाएगी और सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है, न तो नालियों की सफाई हुई और न ही निर्माणाधीन क्षेत्रों में कोई ठोस इंतजाम किया गया। इसका नतीजा यह है कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों तक घुस रहा है।

हजारीबाग-चतरा सीमा पर स्थित चंद्ररु धाम सूर्य मंदिर भी पहली ही बारिश में जलमग्न हो गया है। वहीं, रांची रोड के किनारे बसे मोहल्लों में भी जलजमाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलजमाव की मुख्य वजह अतिक्रमण है। नदियों और नालों के बहाव पर हुए अवैध कब्जों के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है, जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की सच्चाई सामने ला दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...