झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत

Share
Share
Khabar365news

खूंटी जिले में मानसून की पहली बारिश एक गरीब परिवार के लिए काल बन गयी। तमाड़ा थाना क्षेत्र के मुरपा ऊपर टोली में गुरुवार शाम हुई एक दर्दनाक घटना में 6 साल की संजोती कुमारी की मौत हो गयी। संजोती अपने पिता दुखु मुंडा की इकलौती संतान थी। 

मिली जानकारी के अनुसार संजोती गुरुवार शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनके पुराने मिट्टी के घर की दीवार अचानक गिर गयी। दीवार इतनी तेजी से गिरी कि बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गयी। हादसे का बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी गयी। तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गयी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया दया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...