झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में भारी बारिश के कारण पुल धंसा, बीच में फंसा ट्रक

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तोरपा-सिमडेगा रोड पर मुरहू थाना क्षेत्र के पास बनई नदी पर बना पुल अचानक भारी बारिश के कारण धंस गया। हादसे के वक्त एक ट्रक पुल से गुजर रहा था, जो बीच में ही फंस गया है।यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। तेज बहाव और जमीन में नमी के चलते पुल कमजोर पड़ गया और अचानक उसका एक हिस्सा धंस गया।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पुल धंसने के कारण तोरपा और सिमडेगा के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है। अब लोगों को वैकल्पिक रास्तों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से रास्ता बदलने की सूचना दी जा रही है और पुल के जल्द मरम्मत की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बारिश जारी रहने की वजह से फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित रास्तों से ही सफर करें और पुल के आसपास जाने से बचें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...